अमरेन्द्र अब दिल्ली में ‘शाही’ शादी में व्यस्त

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2015 - 05:11 AM (IST)

जालंधर (धवन): पंजाब में एक और कांग्रेस नेतृत्व को लेकर विवाद चल रहा है, वहीं पर दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह दिल्ली में अपने दोहते की शाही शादी में व्यस्त हो गए हैं।

एक और शाही विवाह में देश की नामी सियासी हस्तियां भाग लेने जा रही हैं। दिल्ली में 7 मार्च से शुरू होने जा रहा शाही समारोह 3 दिन तक लगातार चलेगा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र की छोटी पुत्री अपराजिता का विवाह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के दोहते अंगद सिंह के साथ होने जा रहा है। इस तरह कैप्टन अमरेन्द्र सिंह व वीरभद्र सिंह की दोस्ती औपचारिक तौर पर अब रिश्तेदारी में तबदील होने जा रही है। 
 
वीरभद्र सिंह ने विवाह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा प्रियंका वडेरा को आमंत्रित किया है। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने भी कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया व राहुल को व्यक्तिगत तौर पर शादी में आने का निमंत्रण दिया है। शाही विवाह में केवल निकटस्थ रिश्तेदारों को ही आमंत्रित किया गया है। 
 
शाही विवाह में शाही घरानों को आमंत्रित किया गया है जिनमें नेपाल, ग्वालियर, जूनागढ़, गूना, नैनीताल, अमेठी के अलावा कई अन्य घराने शामिल हैं। दिल्ली के होटल रॉयल प्लाजा में शाही घरानों को ठहराया जाएगा। विवाह की रस्में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अम्बिका सोनी के 22 अकबर रोड स्थित निवास स्थान पर होंगी। अम्बिका के निवास स्थान में काफी बड़ा लॉन है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News