हे भगवान! ससुराल है या जल्लादों का घर

Tuesday, Mar 03, 2015 - 10:04 AM (IST)

पिंजौर (तरसेम): नगर निगम पिंजौर जोन के वार्ड-4 पिंजौर की एक महिला ने अपने पति सहित अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट के कथित आरोप लगाते हुई पुलिस को शिकायत दी है। 
 
गांव वासुदेवपुर निवासी ऊषा नामक महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी शादी पिंजौर निवासी से करीब 15 वर्ष पहले हुई थी। उसके मायकेवालों ने अपनी हैसियत के मुताबित दहेज भी दिया था। इस दौरान उसके पास 2 बच्चे एक बेटा व बेटी भी है। उससे ससुरालवालों द्वारा मारपीट की जाती रही है। 
 
पंचायत में इस बारे में 5-6 बार फैसला समझौता भी हुआ, मगर उसके ससुरालवाले नहीं माने। गत दिवस भी उसे बालों से घसीटा गया और उसे लातों आदि से पिटाई की गई तो उसने फोन पर अपने पिता को बुलाया। वह उसे कालका के सामान्य अस्पताल कालका में उपचार के लिए ले गए। उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ़ सैक्टर-32 में रैफर कर दिया गया। पीड़िता ऊषा ने बताया कि उसे कैंची मारने की कोशिश भी की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
Advertising