स्वाइन फ्लू से बचने के लिए लोग कर रहे इसका इस्तेमाल, बाजार में बढ़ी डिमांड

Monday, Mar 02, 2015 - 02:40 PM (IST)

जालंधर: स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इससे अब तक देश में करीब 965 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं लोकसभा में स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने माना कि स्वाइन फ्लू के लिए टेस्ट सेंटर की कमी है। पिछले दिनों मौसम ठीक होने से इसमें कुछ कमी आनी शुरू हुई थी कि बारिश ने एक बार फिर से इस बीमारी में इजाफा कर दिया है।

वहीं लोग डॉक्टरी सलाह तो ले रहे हैं लेकिन कुछ घरेलु नुस्खे भी अपना रहे हैं जिसे कई लोगों ने कारगर बताया है। इन दिनों बाजार में औषोधी के रूप में प्रयोग की जाने वाली कपूर की टिक्की, इलायची और लौंग की मांग काफी बढ़ गई है। लोगों का मानना है कि कपूर को थोड़ी-थोड़ी देर बाद सूंघते रहने से जुकाम आदि से काफी राहत मिल रही है।

कई लोगों ने तो अपने हाथों पर कपूर बांध रखा है और कई इसे रूमाल में बांध कर जेब में डाले घूम रहे हैं। वहीं 2 रुपए तक मिलने वाला कपूर इन दिनों 5 से 7 रुपए तक बिक रहा है। जालंधर की रहने वाली अनु साहू ने कहा कि उन्हें भी कोल्ड था और कपूर से उन्हें काफी राहत मिली है हालांकि उन्हें डॉक्टरी इलाज भी करवाया था।

यही नहीं सूत्रों के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भी इस बीमारी से बचने के लिए इस घरेलु नुस्खे का प्रयोग कर रहे हैं। हाल ही में मुंबई के अस्पताल में एक्ट्रेस  सोनम कपूर के भर्ती किया गया हैं वे भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गई हैं। आपको बता दें दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सहित कई राज्य स्वाइन फ्लू की चपेट में हैं। आपको बता दें दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सहित कई राज्य स्वाइन फ्लू की चपेट में हैं।

 
 
 
Advertising