कत्ल की आरोपी बहन पुलिस रिमांड पर

Monday, Mar 02, 2015 - 04:42 AM (IST)

लुधियाना (महेश): 17 वर्षीय छोटी बहन का कत्ल करने के आरोप में गिरफ्तार की गई बड़ी बहन पूजा शर्मा को रविवार को अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस उससे कत्ल के पुख्ता सबूत जुटाने में लगी हुई है। ढंडारी की रहने वाली पूजा शर्मा के विरुद्ध उसके पड़ोसी प्रदीप सिंह की शिकायत पर कत्ल का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें शिकायतकत्र्ता का कहना है कि पूजा की बहन आरती इलाके के रहने वाले अनमोल नामक एक युवक से प्यार करती थी और पूरा परिवार इसके विरोध में था। 

कल जब अनमोल का फोन आया तो इस बात को लेकर दोनों बहनों में झगड़ा हो गया, जिस पर तैश में आकर पूजा ने आरती पर चाकू से कई वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरती के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया। उसके शरीर पर चाकुओं से गोदने के 21 जख्म पाए गए।
Advertising