पड़ोसी ने घर में जबरदस्ती घुसकर नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म

Monday, Mar 02, 2015 - 04:13 AM (IST)

साहनेवाल/कोहाड़ा (स.ह.): थाना कूमकला के अधीन आते गांव भूपाना में अध्यापक ने अपने पड़ोसी के घर में जबरदस्ती घुसकर उसकी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। 

थाना पुलिस ने आरोपी अध्यापक सुरिन्दर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिगा के पिता राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 27 फरवरी की दोपहर वह अढाई बजे गांव में किसी के घर गया था। उसकी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की हरमन (काल्पनिक) नाम स्कूल से घर लौटी थी जो घर में उस समय अकेली था। इस दौरान उनका पड़ोसी घर में दाखिल हो गया और उसकी नाबालिग लड़की को डरा धमका कर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। 
 
थाना प्रमुख इंस्पैक्टर विनोद कुमार ने बताया कि सुरिन्दर सिंह विवाहित हुआ है और उसके 2 बच्चे भी हैं। वह कटानी कलां में एक स्कूल में प्राइवेट अध्यापक के तौर पर काम कर रहा है। पुलिस नाबालिगा का मैडीकल करवा रही है। 
Advertising