विवाहिता का अश्लील वीडियों बना किया रेप

Saturday, Feb 28, 2015 - 12:35 PM (IST)

लुधियानाः देश-भर में बलात्कार व छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ती जा रही है। ऐसा ही एक मामला पंजाब के लुधियाना का सामने आया है जहां एक विवाहिता की नहाते समय की अश्लील वीडियों बना ब्लैकमेल कर उससे कर्इ बार रेप किया गया। 
 
पुलिस अनुसार पीड़िता किराए के मकान में रहती है। बताया जा रहा है कि नवंबर 2013 में आरोपी अमित कुमार ने नहाते समय उसकी अश्लील वीडियो बनार्इ, जिसके बाद वह उसे  धमकियां देने लग पड़ा कि वह उसकी वीडियो नेट पर डाल देगा।
 
आरोपी इसी बात का फायदा उठाकर विवाहिता से कर्इ बार रेप करता रहा। पीड़िता के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी देता रहा लेकिन जब पीड़िता के सब्र का बांध टूटा तो उसने इस बारे पति को आपबीती बतार्इ। 
 
जब पीड़िता के पति ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर उसे ही बुरी तरह से घायल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर फरार आरोपियोें की जांच शुरू कर दी है। 
Advertising