मुझसे शादी कर लो, नहीं तो डाल दूगा तेजाब

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2015 - 01:38 AM (IST)

फरीदकोट(हाली): यहां के एक निजी कम्प्यूटर सैंटर में पढ़ रही गांव गोलेवाला की एक छात्रा को आज एक लड़के ने तेजाब फैंक कर मारने की धमकी दी व उसका कम्प्यूटर सैंटर तक पीछा भी किया।

जानकारी के अनुसार छात्रा ने सिटी व सदर पुलिस को टैलीफोन पर जानकारी दी कि एक लड़का उसका पीछा कर रहा है व उस पर तेजाब फैंक कर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है, क्योंकि उसने कुछ समय पहले उक्त लड़के से शादी करने से इंकार कर दिया था। इस संबंधी लड़की ने 181 नंबर पर शिकायत की।

डी.एस.पी. विशालजीत ङ्क्षसह ने बताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। संबंधित नौजवान की तुरंत तलाश करने के लिए हिदायत दे दी गई है। उन्होंने भरोसा दिया कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News