आप मे शामिल होंगे कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैरा!

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2015 - 01:57 AM (IST)

भुलत्थ : पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता व भुलत्थ विधानसभा से पूर्व विधायक सुखपाल खैरा आम आदमी पार्टी मे जाने की तैयारी कर रहे है और अगले हफ्ते किसी भी दिन वह आम आदमी पार्टी जॉइन कर सकते है यह जानकारी उनके करीबियों सूत्रो से मिली है हालांकि सुखपाल खैरा से आम आदमी पार्टी मे जाने की बात की गई तो उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की लेकिन उन्होने इससे इंकार भी नहीं किया।
 
लोकसभा चुनावो के दौरान भी खैरा के आम आदमी पार्टी में जाने की बात उठी थी और मीडिया मे यह खबरे भी थी की खैरा आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के संपर्क में है। दिल्ली विधानसभा चुनावो मे आम आदमी पार्टी के हक मे आए नतीजो के बाद इस बात की संभावना बढ़ चुकी थी की खैरा आप मे शामिल हो जाएंगे और अब पंजाब नगर निगम व नगर कौंसिल के नतीजों के बाद खैरा के आप मे जाने की बात और बल पकड़ गई है।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News