प्रेम-प्रसंग को लेकर फौजी का बेरहमी से कत्ल

Friday, Feb 27, 2015 - 03:53 AM (IST)

सुल्तानपुर लोधी (धीर/तिलकराज): गांव बूसोवाल के एक फौजी का प्रेम-प्रसंग को लेकर बड़ी बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। गांव बूसोवाल के महिन्द्र सिंह नंबरदार ने बताया कि उसका इकलौता बेटा गुरजंट सिंह उर्फ सोनू फौज में नौकरी करता था। गत रात वह उसे सुल्तानपुर लोधी शहर छोड़कर मोटरसाइकिल पर वापस गांव चला गया था। सारी रात वह घर वापस नहीं आया। सुबह पता चला कि उसका कत्ल हो गया है। 
 
डी.एस.पी. दविन्द्र सिंह गिल ने बताया कि मृतक का मोटरसाइकिल गांव फत्तोवाल के नजदीक मिला है व यह केस प्रेम-प्रसंग का लगता है। इस संबंधी थाना कबीरपुर में कत्ल केस दर्ज कर लिया गया है। 
Advertising