जालंधर: सी.आई.ए. स्टाफ ने पकड़ी 10 लाख की हैरोइन

Thursday, Feb 26, 2015 - 06:08 PM (IST)

जालंधर (सोनू, प्रीत): सी.आई.ए. स्टाफ को उस समय पर बड़ी सफलता हाथ लगी जब पटेल चौंक पर लगाए नाके दौरान दो नौजवानों से 10 ग्राम हैरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय मार्किट में कीमत 10 लाख रुपए बताई गई है। 
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार सी.आई.ए. स्टाफ ने पटेल चौंक स्थित नाका लगाया हुआ था इस दौरान दो नौजवानों को जब शक के आधार पर रोक कर उनकी तलाशी ली गई तो एक नौजवान जिसका नाम गुरनेक सिंह बताया गया है। उससे 10 ग्राम हैरोइन और 10 मोबाइल फोन बरामद हुए, जबकि दूसरे नौजवान जिसका नाम नोनी बताया गया है। उससे भी 5 मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने दोनों नौजवानों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। 
Advertising