दसूहा में हुआ 73.66 प्रतिशत मतदान

Wednesday, Feb 25, 2015 - 11:59 PM (IST)

दसूहा (संजय, झावर): नगर परिषद चुनावों में आज 73.66 प्रतिशत मतदान हुआ। वार्ड नं. 1 से भाजपा की रजनी देवी विजयी रही। वार्ड नं. 2 से भाजपा के डा. हरसिमरत सिंह साही जोकि पहले ही बिना मुकाबला जीत चुके हैं। वार्ड नं. 3 से भाजपा के राजीव दत्त रिम्पा, वार्ड नं. 4 से भाजपा की जसविन्द्र कौर, वार्ड नं. 5 से दसूहा विकास मंच के आजाद प्रत्याशी हरमिन्द्र सिंह व वार्ड नं. 6 से दसूहा विकास मंच के आजाद प्रत्याशी गुरविन्द्र सिंह विजयी रहे। 

 
वार्ड नं. 7 से विकास मंच की आजाद प्रत्याशी सुखविन्द्र कौर, वार्ड नं. 8 से दसूहा विकास मंच से आजाद प्रत्याशी कर्मवीर सिंह घुम्मन, वार्ड नं. 9 से दसूहा विकास मंच की आजाद प्रत्याशी कुलविन्द्र कौर, वार्ड नं. 10 से दसूहा विकास मंच के आजाद प्रत्याशी मास्टर नरिन्द्र सिंह, वार्ड नं. 11 से दसूहा विकास मंच के आजाद प्रत्याशी अमरप्रीत सोनू खालसा, वार्ड नं. 12 से कांग्रेस की मोनिका भट्टी, वार्ड नं. 13 से भाजपा के जसवंत पप्पू, वार्ड नं. 14 से भाजपा के तरुण खुल्लर जोकि पहले ही बिना मुकाबला विजयी रहे हैं। वार्ड नं. 15 से भाजपा के सतीश घई विजयी रहे।
Advertising