पंजाब को 5 दिनों में मिला दूसरा अवार्ड

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2015 - 12:43 PM (IST)

चंडीगढ़ः एक तरफ जहां अकाली -भाजपा गठबंधन  में कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के भाई राजा जोशी पर हुए हमले के बाद दरार पड़ती नज़र आ रही है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब को एक और अवार्ड दे दिया है। 
 
गुरुवार को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को कृषि के लिए बैस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि 5 दिन पहले ही कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को नवीकरण योग्य ऊर्जा के लिए बैस्ट अवार्ड मिला था। इसके बाद तो यही कहा जा सकता है कि राजा जोशी की घटना के बाद शायद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अकाली-भाजपा गठबंधन में पैचअप करने की कोशिश कर रहे हैं। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News