चंडीगढ़-फिरोजपुर एक्सप्रैस 10 से होगी शुरू

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2015 - 04:02 AM (IST)

मोगा (ग्रोवर/राहुल): केन्द्र की पिछली यू.पी.ए. सरकार द्वारा 2 महीने के लिए कुछ समय पहले शुरू की गई चंडीगढ़-फिरोजपुर एक्सप्रैस को मौजूदा केन्द्र सरकार ने दोबारा से चलाने का फैसला लिया है, जो कि 10 फरवरी की शाम को चंडीगढ़ से फिरोजपुर के लिए रवाना होगी। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए रेलवे टै्रफिक इंस्पैक्टर अजमेर सिंह ने बताया कि गाड़ी नंबर अप-14613 तथा डाऊन-14614 चंडीगढ़ एक्सप्रैस 10 फरवरी को शाम साढ़े 4 बजे चंडीगढ़ से फिरोजपुर के लिए रवाना होगी, जो कि शाम 6.20 बजे लुधियाना, 8.15 बजे मोगा, जबकि रात साढ़े 9 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। 
 
उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को उक्त एक्सप्रैस फिरोजपुर से सुबह 7 बजे तक रवाना होकर सुबह 7.50 बजे मोगा, 9.15 बजे लुधियाना, जबकि सुबह 11.45 बजे चंडीगढ़ में पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन का किराया फिरोजपुर से चंडीगढ़ तक सिर्फ  90 रुपए, जबकि चंडीगढ़ से मोगा तक 70 रुपए ही है। 
 
इस बीच उन्होंने बताया कि रेलवे विभाग की ओर से मिली मंजूरी मुताबिक यह ट्रेन अब रोजाना चलेगी। इस ट्रेन के रोजाना शुरू होने संबंधी डा. हरजोत कमल सिंह सचिव पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि इस प्रयास का श्रेय केन्द्र की पिछली यू.पी.ए. सरकार को ही जाता है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News