बादल को बर्बाद नहीं करने दिया जाएगा पंजाब: बाजवा

Sunday, Feb 01, 2015 - 10:46 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व उनकी टीम को राज्य को वित्तीय तौर पर बर्बाद नहीं करने दिया जाएगा। 
 
उन्होंने बादल को कहा कि जब भी आप सरकार बनाते हो, आपका परिवार कई गुना अमीर बन जाता है परंतु राज्य की वित्तीय हालत उसी अनुपात में नीचे खिसक जाती है और अर्थव्यवस्था में इस गिरावट पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता।
 
बाजवा ने कहा कि राज्य का राजस्व देनदारियां देने के काबिल भी नहीं है। राज्य सरकार के कई वर्गों कर्मचारियों के वेतन पिछले कई माह से नहीं दिए गए। वहीं राज्य सरकार अपना योगदान डालने में नाकाम रही है जिसके चलते कई केंद्रीय फंड वापस हो चुके हैं।
 
इसके अलावा जो फंड राज्य को मिले थे, उनको संगत दर्शन कार्यक्रमों में बिना सोचे-समझे बांटा जा रहा है। उन्होंने बादल को याद दिलाया कि पंजाब में आज जो हालात हैं, उनके लिए शिअद सरकार जिम्मेदार है।
Advertising