सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष ने जताया एतराज

Sunday, Feb 01, 2015 - 02:16 AM (IST)

बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): नगर कौंसिल चुनावों के मद्देनजर अकाली व भाजपा के रिजर्वरों की बैठक रैस्ट हाऊस में लगभग एक घंटा बंद कमरे में हुई। इसके बाद अकाली दल द्वारा कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका व भाजपा के कैबिनेट मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने संयुक्त तौर पर प्रैस कांफ्रैंस की।

सांझी प्रैस कांफ्रैंस करते हुए कैबिनेट मंत्री मलूका व ज्याणी ने कहा कि समझौते अनुसार बरनाला में अकाली दल 20 सीटों पर व भाजपा 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इसी तरह ही धनौला में अकाली दल 7, भाजपा 6, तपा में अकाली दल 10, भाजपा 5, भदौड़ से अकाली दल 8, भाजपा 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अकाली दल व भाजपा अपने-अपने सिंबलों पर चुनाव लड़ेंगे। यदि एक-दूसरे की सीटों पर कोई बागी उम्मीदवार खड़ा होता है तो उसको जल्दी ही पार्टी में से निकाला जाएगा।  
 
दूसरी तरफ भाजपा के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह हंडिआया ने इस फार्मूले पर एतराज प्रकटाया। अपनी अलग प्रैस कांफ्रैंस करते हुए उन्होंने बरनाला में आधी सीटों पर अपना दावा किया। बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का आधार दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। नगर कौंसिल ए क्लास की कमेटी है। यदि भाजपा शहरी वार्ड में आधी सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी तो और कहां से लड़ेगी। वह इस संबंधी पार्टी हाईकमान के साथ बातचीत करेंगे। दूसरी तरफ जब कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका व भाजपा के कैबिनेट मंत्री सुरजीत ज्याणी से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि अकाली व भाजपा पूरे पंजाब में पिछले फार्मूले पर चुनाव लड़ रहे हैं।  
Advertising