वीडियो में देखें दूल्हा उड़नखटोले में ले उड़ा अपनी दुल्हनिया

punjabkesari.in Saturday, Jan 31, 2015 - 04:42 PM (IST)

जालंधर: लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कई यतन करने लगे हैं। ऐसी ही एक शादी शुक्रवार को जालंधर में हुई। जहां जालंधर के गांव बजुहा खुर्द का रहने वाला रंधीर सिंह अपनी दुल्हन की डोली हैलीकाप्टर में लेकर गया। इस डोली के लिए हैलीकाप्टर का 9 लाख रुपए किराया चुकाया गया। इस अनूठी शादी और हैलीकाप्टर में डोली को देख लोग हैरान रह गए। 
 
दरअसल ये हैलीकाप्टर में डोली ले जाने का प्लैन दूल्हे के पिता का अपने बेटे के लिए तोहफा था, जिससे दूल्हा और दुल्हन दोनों बहुत खुश थे। दुल्हे के पिता जसवंत सिंह के अनुसार अपने इकलौते बेटे की शादी को यादगार बनाने के लिए उन्होंने हैलीकाप्टर को किराए पर लिया।
 
सूरज ढलने से ठीक पहले यह हैलीकाप्टर दूल्हा, दुल्हन और कुछ करीबी रिश्तेदारों को लेकर गांव बजुहा खुर्द के लिए रवाना हो गया। अब हनीमून मनाने के लिए भी इसी हैलीकाप्टर में दूल्हा और दुल्हन दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News