सुक्खा काहलवां कत्लकांड में हैरान करने वाला सच आया सामने!

punjabkesari.in Friday, Jan 30, 2015 - 04:34 PM (IST)

लुधियाना: मशहूर गैंगस्टर और शार्प शूटर सुक्खा काहलवां की अज्ञात गैंग द्वारा सरेआम हाईवे पर रोककर हत्या कर दी गर्इ। सुक्खा काहलवां को पुलिस नाभा जेल से जालंधर पेशी के लिए लेकर आई थी। जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने चार और लोगों को हिरासत में लिया है।
 
पुलिस को उनसे पूछताछ के दौरान पता चला कि सुक्खा को मारने में 3 गिरोह का हाथ था। इन सभी ने मिलकर सुक्खा को मारने की योजना तैयार की थी। पुलिस ने एक लिस्ट तैयार की है। इस आधार पर माना जा रहा है कि सुक्खा को मारने में 20 से 25 लोगों का हाथ था। 
 
इन चार लोगों से पहले जिन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था उनको लुधियाना पुलिस ने कपूरथला पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस जब इस मामले की जांच कर रही थी तो उनको शुरू में शक था कि सुक्खा को मारने में जालंधर, मुक्तसर, अबोहर और मोगा के आस-पास के इलाकों के गैंग का हाथ हो सकता है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News