''उस रात वो खौफनाक कदम न उठाती तो गैंगरेप होना तय था ''

Wednesday, Jan 28, 2015 - 04:20 PM (IST)

चंडीगढ़ः देश-भर में छेड़छाड़ व बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है। ऐसा ही एक मामला मोहाली जिले के कुराली इलाके का सामने आया है जहां 3 युवकों द्वारा महिला से गैंगरेप का प्रयास किया गया।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस का कहना है कि  अगर उस रात महिला खौफनाक कदम न उठाती तो उसके साथ गैंगरेप तय था। 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जागरण पार्टी में उसके साथ काम करने वाले आरोपी हेमंत कुमार ने उसे फोन कर जागरण के लिए कुराली बुलाया। इसके बाद पीड़िता अपने 12 वर्षीय बीमार बेटे के साथ कुराली आ पहुंची। 

आरोपी हेमंत पहले से ही बस स्टैंड पर अपने 2 दोस्तों के साथ गाड़ी लेकर खड़ा था। इस बीच आरोपी ने महिला को गाड़ी के पीछे संगत के साथ बैठने के लिए कहा लेकिन  जब वह बैठने लगी तो देखा की उसमें कोई संगत नहीं थी। 

इसके बाद आरोपी हेमंत भी उसके साथ पीछे बैठ गया और कहने लगा कि आगे कुछ संगत बैठेगी। पीड़िता ने बताया कि  चलती गाड़ी में आरोपी हेमंत उसके साथ जबरन संबंध बनाने  लगा। 

पीड़िता के विरोध करने पर भी वह नहीं माना तो उसने अकेले फ्लाईओवर पर गाड़ी से छलांग लगा दी। इसके बाद आरोपी और उसके साथी उसके बेटे को भी कुराली फ्लाईओवर के आगे फैंककर चले गए। 

पीड़िता घायल हालत में स्थानीय बस स्टैंड तक पहुंची और गश्त कर रही पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस जब पीड़िता के साथ रोपड़ की ओर रवाना हुई तो  फ्लाईओवर के पास बच्चा  बुरी तरह घबराकर रो रहा था, जिसके बाद पीड़िता और उसके बेटे को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल पुलिस ने  पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें काबू कर लिया है। 

Advertising