Watch Video: आज होगा गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का अंतिम संस्कार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

punjabkesari.in Wednesday, Jan 28, 2015 - 12:13 PM (IST)

जालंधर (स.ह.): पुलिस कस्टडी में गैंगवार का शिकार हुए सुक्खा काहलवां के गांव में आज एक मीटिंग हुई। इसमें पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

मीटिंग करने का मकसद यह था कि जब तक पुलिस प्रशासन सुक्खा काहलवां के हत्यारोपियों को नहीं पकड़ता तब तक उसके परिजन सुक्खा का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे, पर पुलिस के उच्चाधिकारी सुक्खा के परिजनों पर निरंतर दबाव बना रहे थे कि उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाए।
 
इस संबंध में आज सुक्खा के गांव में ही एक मीटिंग रखी गई। इसमें काफी देर तक चली बहस में सुक्खा के परिजनों को पुलिस के उच्चाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे सुक्खा के हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे। इसके बाद सुक्खा के परिजन उसका अंतिम संस्कार करने को राजी हो गए। उसका अंतिम संस्कार दोपहर 1 बजे उसके गांव में ही होगा। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News