''AAP'' को दिल्ली में, 50 सीटें जीतने की उम्मीद: भगवंत मान

punjabkesari.in Wednesday, Jan 28, 2015 - 01:20 AM (IST)

संगरूर: आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार किरण बेदी को चुनाव मैदान में उतारने से अब कम से कम पचास सीटें मिलने की उम्मीद है। 
 
यह जानकारी सांसद भगवंत मान ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि बेदी मौकापरस्त नेता हैं। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के आंदोलन के समय वह भाजपा को कोसती थीं और अब उसी पार्टी के तारीफों के पुल बांध रही हैं। भाजपा बेदी को इंश्योरेंस पालिसी के तहत लाई है। दिल्ली की जनता उनको अच्छी तरह समझती है और सोच समझकर ही वोट देगी।
 
उन्होंने कहा कि पार्टी की रामलीला मैदान में एक फरवरी को बड़ी रैली होगी जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 49 दिनों के शासन को उन्होंने सुशासन बताया और कहा कि दिल्ली की जनता हमारे साथ है। यदि दिल्ली में आप की सरकार बनती है तो बीस कालेज और खोले जायेंगे तथा महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुे सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे ।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News