83 वर्षीय रिटायर्ड वैल्फेयर अधिकारी ने खोले सेहत के राज

punjabkesari.in Monday, Jan 26, 2015 - 03:44 AM (IST)

जालंधर (धवन): पंजाब के वैल्फेयर विभाग से सेवानिवृत्त हुए संयुक्त निदेशक आर.एल. सभ्रवाल ने कहा है कि शाकाहारी भोजन तथा सैर उनकी सेहत का राज है। 

82 वर्षीय सभ्रवाल ने आज यहां बातचीत करते हुए बताया कि कई सालों से वह रोजाना सुबह सैर करने जाते हैं जिससे उनका शरीर स्वस्थ बना रहता है। जीवन में उन्होंने कभी भी नशीली चीजों का सेवन नहीं किया बल्कि स्वयं को मांस व मदिरा से दूर ही रखा। उन्होंने कहा कि यह कहना सही नहीं है कि मांसाहारी व्यक्ति ही लम्बा जीवन जीते हैं। अगर व्यक्ति अपनी दिनचर्या का ख्याल रखे तथा शाकाहारी हो तो भी वह लम्बा जीवन जी सकता है।
 
सरकारी नौकरी करने के बावजूद उन्होंने जीवन में मदिरा को हाथ नहीं लगाया। सरकारी अधिकारियों के साथ आला बैठकों में भाग लेने के बावजूद वह स्वयं को मांस व मदिरा से दूर ही रखते थे। सभ्रवाल ने बताया कि 1991 में वैल्फेयर विभाग से रिटायर्ड होने के बाद भी वह सक्रिय जीवन में बने हुए हैं। रोजाना वह सामाजिक कार्यों में स्वयं को व्यस्त रखते हैं। उन्होंने बताया कि किताबें लिखने व रिसर्च के कार्यों में उनकी शुरू से ही दिलचस्पी रही है। लेखकों, कवियों व कलाकारों के साथ मिलकर वह काम करते रहे हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News