नाबालिग लड़की को विवाह का झांसा देकर किया अगवा

Monday, Jan 26, 2015 - 05:26 AM (IST)

अमृतसर(अरुण): परिवार की मिलीभगत से एक नाबालिग लड़की को विवाह के लिए बहला-फुसला कर लेकर भागे एक नौजवान सहित 3 व्यक्तियों के खिलाफ थाना जंडियाला की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
 
वडाली डोगरा निवासी लड़की की मां की शिकायत पर घर से पेपर देने गई उसकी लड़की को बहला-फुसला कर ले जाने के आरोप में पुलिस आरोपी इकबाल सिंह पुत्र बलविंद्र सिंह, उसकी मां हरजिंद्र कौर और अमृतपाल सिंह निवासी वडाली डोगरा की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। 
Advertising