पी.सी.आर. मुलाजिम को टक्कर मारने वाला आरोपी काबू

Monday, Jan 26, 2015 - 03:14 AM (IST)

जालंधर (राजेश): कुछ दिन पहले पी.सी.आर. मुलाजिम लखविन्द्र सिंह पर गाड़ी से टक्कर मारने वाले दूसरे आरोपी को पुलिस ने आज काबू कर लिया है। ए.सी.पी. बलविन्द्र इकबाल सिंह काहलों ने बताया कि कुछ दिन पहले मॉडल टाऊन इलाके में पी.सी.आर. मुलाजिमों को स्कॉर्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दी थी जिसके बाद पुलिस मुलाजिम घायल हो गया था। 
 
इसके बयानों पर पुलिस ने गाड़ी के नम्बर के आधार पर गाड़ी चालकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दिया था पर आरोपी मौके से फरार थे। पुलिस ने जांच के बाद जीरा के रहने वाले युवक गुरसमित सिंह निवासी जीरा को गिरफ्तार कर लिया था जिसका एक साथी सिमरप्रीत सिंह निवासी जीरा, जो कि फरार था, को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिमरप्रीत गांव के सरपंच का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है। 
Advertising