Watch Video: कैदी राणा से मिलना चाहते है सुक्खा काहलवां के पिता

Monday, Jan 26, 2015 - 05:56 AM (IST)

जालंधर: शार्प शूटर सुक्खा काहलवां की हत्या के बाद जहां पुलिस सवालों के घेरे में आई हुई है, वहीं सुक्खा काहलवां के माता-पिता उन पुलिस आधिकारियों के ख़िलाफ कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं जो उस समय वहां ही थे। इस दौरान सुक्खा के पिता सूदर्शन सिंह ने सुक्खा काहलवां की हत्या के समय जो कैदी उसके साथ मौजूद था उसके साथ मिलने की मांग की है।

 
गौरतलब है कि 21 जनवरी को नेशनल हाईवे पर फगवाड़ा के नज़दीक बिकी गौंडर गैंग ने सुक्खा काहलवां को मौत के घाट उतार दिया था। सुक्खा काहलवां हत्याकांड में सामने आ रहे तथ्यों को लेकर पंजाब पुलिस की काफी किरकिरी भी हो रही है।
Advertising