Watch Video: ''पुलिस खुद गोली नहीं चला सकती थी तो सुक्खे को बंदूक दे देते''

Saturday, Jan 24, 2015 - 01:51 PM (IST)

फगवाड़ा (विक्रम जलोटा): बुधवार को मशहूर गैंगस्टर सुखबीर सिंह उर्फ सुक्खा काहलवां को दूसरी गैंग के हमलावरों की तरफ से मारे जाने के बाद पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। सुक्खा काहलवां के नाने ने भी इनसाफ की मांग की है।
 
उन्होंने दोष लगाया है कि पुलिस की लापरवाही में सुक्खे की मौत हुई है। उसके नाना जी सुक्खे को पेशी दौरान मिलने जाते थे। उन्होंने दोष लगाया है कि पुलिस की मौजूदगी में यह घटना कैसे हो सकती थी? उन्होंने कहा कि अगर पुलिस खुद गोली चला नहीं सकती थी तो सुक्खे को बंदूक दे देते। उन्होंने संभावना जताई है कि यह पुलिस एनकाऊंटर भी हो सकता है।
 
गौरतलब है कि नाभा जेल से जालंधर पेशी के लिए लाए और बाद में दोबारा नाभा जेल लेकर जाते समय गौंडर गैंग के हमलावरों की तरफ से पुलिस के सामने ही हाईवे पर रोक कर सुक्खे का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था। 
 
गुरुवार को सुक्खे की लाश का पोस्टमार्टम किया गया और लाश को पारिवारिक सदस्यों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि सुक्खे को 35 से 40 गोलियां मारी गई थीं। 
Advertising