Watch Video: सुक्खा काहलवां के मां-बाप को है खतरा

punjabkesari.in Friday, Jan 23, 2015 - 05:15 PM (IST)

जालंधर (विक्रम जलौटा): गौंडर गैंग की तरफ से सुक्खा काहलवां को मारने के बाद सुक्खा के मां-बाप पर भी खतरा मंडरा रहा है। इस बात का प्रकटावा  सुक्खा के ननिहाल परिवार ने किया। 

सुक्खा के मां-बाप कुछ ही दिनों में विदेश से भारत लौट रहे हैं इसलिए सुक्खा के कातिलों द्वारा उन पर हमला करने की कोशिश की जा सकती है। सुक्खा की मौत के बाद उसके साथियों द्वारा सोशल साइटस के जरिए गौंडर गैंग को भी धमकियां दी जा रही हैं, जिस कारण गैंगवार का खतरा और  बढ़ गया है।

उधर, सुक्खा के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने ही उनके बेटे को धोखे से मौत के घाट उतरवाया है। बता दें कि इस घटना में सुक्खा को 35 से 40 गोलियां मारी गई थीं,जिस कारण उसकी मौत हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News