सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली ''सुक्खा काहलवां'' के मौत की खबर

punjabkesari.in Thursday, Jan 22, 2015 - 11:10 AM (IST)

जालंधरः अपराध के बादशाह और खुद को शार्प शूटर कहने वाले सुक्खा काहलवां की गत दिवस गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी मौत की खबर सोशल मीडिया पर तो जैसे आग की तरह फैल गई। 

सुक्खा की मौत की खबर इतनी वायरल हुई कि उसे 10,000 शेयर मिले। सुक्खा को हथियारों का बेहद शौक था लेकिन हथियार ही उसकी मौत का कारण बन गए।

नैशनल हाईवे पर करतारपुर से पहले काहलवां के रहने वाले सुदर्शन सिंह के बेटे सुखबीर सिंह उर्फ सुक्खा और तेजिंदर सिंह उर्फ गुल्लू थे। सुदर्शन और उसकी पत्नी अपने पुत्रों के बढ़िया भविष्य के लिए अमरीका चले गए, जहां सुदर्शन टैक्सी चलाता था लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनके दोनों बेटे ही अपराध की दुनिया में चले जाएंगे।

सुक्खा  का छोटा भाई गुल्लू भी अपराधी था और उसकी मौत पिछले साल जेल में हो गई थी। अब गत दिवस किसी गैंग ने सुक्खा की भी गोली मारकर हत्या कर दी। फ़िलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किस गैंग ने सुक्खा  को मारा है क्योंकि सुक्खा  की दुशमनी कई लोगों के साथ थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News