मोहाली में गोली मारकर लड़की की हत्या मामले में आया नया मोड़

punjabkesari.in Tuesday, Jan 20, 2015 - 11:51 AM (IST)

मोहालीः शहर में दिन-दिहाड़े लड़की को गोली मारकर हत्या करने वाले कातिल का साथ देने वाले उसकी बुआ के लड़के को भी पुलिस ने गिरफ्तार  कर लिया है, जबकि इस हत्या केस के मुख्य आरोपी गुरमीत सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 

गुरमीत सिंह ने यह वारदात अपनी बुआ के लड़के के साथ मिल कर रची थी। उल्लेखनीय है कि मृतक अमनदीप मोहाली में पी.एच.पी. की इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के लिए आई थी।15 जनवरी, 2015 को गुरमीत सिंह ने उसे शादी के लिए प्रपोज करा था, जिसे अमनदीप ने मना कर दिया था। 

इसके बाद गुरमीत सिंह ने अमनदीप की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस ने 16 जनवरी को गुरमीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने जिस रिवाल्वर के साथ अमनदीप को मारा था, वह रिवाल्वर उसके बुआ के लड़के की थी। वारदात के बाद गुरमीत की बुआ का लड़का फ़रार हो गया था, जिसे गत दिवस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News