Watch Video: ग्रेट खली अब जालंधर में रैसलिंग इंस्टीच्यूट खोलेंगे

Sunday, Jan 18, 2015 - 12:47 PM (IST)

जालंधर (धवन): द ग्रेट खली अब जल्द ही जालंधर में रैसलिंग इंस्टीच्यूट खोलने जा रहे हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने फिटनैस फूड्ज का उद्घाटन करते हुए दी। 
 
ग्रेट खली ने बताया कि इंस्टीच्यूट में नौजवानों को रैसलिंग सिखाई जाएगी और यह पूरे देश में एक अन्य अकादमी खोलने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं में बढ़ रहे नशे के प्रचलन को देखते हुए नौजवानों को खेलों के साथ जोड़ना अनिवार्य हो गया है। 
 
उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अंडरटेकर को हराया था तब उन्हें काफी शोहरत मिली। जीवन में यह उनकी सबसे बड़ी जीत थी। वापस वर्ल्ड रैसलिंग इंटरटेनमैंट में जाने बारे पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। उन्होंने बिग बॉस में बढ़ रहे ग्लैमर पर बोलते हुए कहा कि इसमें लड़कियों को अधिक शामिल किया जा रहा है ताकि कोई न कोई विवाद पैदा हो, इससे शो को प्रसिद्धि मिलती है।
 
जब उनसे समाधि में गए आशुतोष महाराज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि डेरे के आसपास काफी सुरक्षा है। वह पिछले कुछ समय से डेरे में जा नहीं सके, परन्तु समय मिलने पर वह डेरे में जाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि डेरा प्रबंधकों का मानना है कि बाबा जी समाधि में गए हुए हैं, इसलिए हम श्रद्धालु होने के नाते डेरा प्रबंधकों की बातों को मान रहे हैं। वर्ल्ड रैसलिंग एंटरटेनमैंट में फाइट के फिक्स होने पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कई बार तो ज्यादा सट्टा लगता है तो पता चलता है कि मामला फिक्स है। ऐसा क्रिकेट में भी होता है। अन्य लोकप्रिय खेलों में भी सट्टे का प्रचलन बढ़ रहा है। इस अवसर पर बैलेंस जिम के मालिक राजीव तनेजा, अजय चतरथ, अश्विनी बाटा, समीर मरवाहा, विकास कुमार (विक्की), काकू सूरी, लविश कुमार व कमल चतरथ भी मौजूद थे। 
Advertising