Watch Video: भाजपा की रैली में अकाली दल पर रोक!

punjabkesari.in Saturday, Jan 10, 2015 - 04:03 PM (IST)

जालंधर: राज्य में नशे के खिलाफ अकाली दल तथा भाजपा दोनों ही पार्टियों ने अभियान चला रखा है, लेकिन गठबंधन की सरकार चलाने वाले यह दोनों सहयोगी दल नशे के खिलाफ लड़ाई में अलग-अलग रास्ते पर चल रहे हैं। 
 
22 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी अमृतसर में नशे के खिलाफ विशाल रैली करने जा रही है लेकिन इस रैली में शामिल होने के लिए भाजपा की सहयोगी पार्टी अकाली दल को कोई न्यौता नहीं दिया गया।
 
जालंधर में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने कहा कि बेशक राज्य की सरकार में अकाली-भाजपा का गठबंधन है लेकिन दोनों ही अलग-अलग संगठन हैं।
 
गौरतलब है कि इससे पहले शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब भर में विभिन्न जगहों पर नशे के खिलाफ रैलियां की और धरने भी दिए जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने हिस्सा नहीं लिया था।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News