जानें क्यूं आया द ग्रेट खली को सरकार पर गुस्सा

Wednesday, Jan 07, 2015 - 12:24 PM (IST)

चंडीगढ़: हिमाचल के श्री पांवटा साहिब से 7 घंटे की दूरी पर बसते अपने गांव घिरायना जा रहे द ग्रेट खली को उस समय यहां की सरकार पर  काफी गुस्सा आया, जब बरसात के कारण सड़कें खराब थीं और उन्हें पांवटा साहिब वापस लौटना पड़ा। 

अमेरिका से भारत लौटे द ग्रेट खली ने सरकार पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह सरकार का काम है कि सड़कों की मुरम्मत करवाई जाए। क्या सरकार को नहीं पता कहां और कब से सड़कें खराब पड़ीं हैं?

उन्होंने कहा कि वह तो साल या दो साल तक यहां रह कर लौट जाएंगे लेकिन यहां के रहने वाले लोगों का क्या हाल होता होगा, जब उन्हें इन सड़कों से गुजरना पड़ता होगा। खली ने कहा कि हर पल डर लगा रहता है कि कही यह सड़कें किसी की जान का खतरा न बन जाएं। 

उल्लेखनीय है कि इस बार खली भारत काफी समय तक रुकेंगे। इसके पीछे का कारण है कि खली अपने ड्रीम प्रोजैक्ट को पूरा करने के लिए ही यहां आए हैं। यह प्रोजैक्ट है पंजाब में रैसलिंग एकैडमी को स्थापित करना, जिसके लिए जालंधर से होशियारपुर रोड पर जमीन भी खरीदी जा चुकी है। इसी कारण उन्होंने डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई .के साथ इस साल कांट्रैक्ट नहीं किया।

Advertising