Watch Video: लव मैरिज करने पर दुल्हा-दुल्हन को मिली खौफनाक सजा

Monday, Jan 05, 2015 - 11:31 AM (IST)

माहिलपुर: गांव मुगोवाल में उस समय दहशत फैल गई जब आज लगभग अढ़ाई माह पहले घर से भाग कर गांव की ही लड़की से प्रेम विवाह करने वाले लड़के के घर पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला करके मान-सम्मान की खातिर नवविवाहित जोड़े तथा लड़के के पिता को गंभीर घायल कर दिया।

घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही लड़के की मौत हो गई तथा लड़के का पिता जिंदगी-मौत की लड़ाई लड़ रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊधम कौर पत्नी प्रकाश निवासी मुगोवाल ने बताया कि उसके इकलौते लड़के संदीप कुमार (24) ने लगभग अढ़ाई महीने पहले हमारी मर्जी के बिना पड़ोसियों की लड़की से चंडीगढ़ की अदालत में प्रेम विवाह कर लिया था तथा वे दोनों घर से बाहर रह रहे थे। वे 1 जनवरी को ही वापस गांव आए थे। 

उसने बताया कि आज बाद दोपहर 3 बजे सपरिवार घर में बैठे हुए थे। दुल्हन घर में झाड़ू लगा रही थी कि अचानक मोटरसाइकिलों पर तेजधार हथियारों से लैस 8-10 अज्ञात व्यक्तियों ने आकर हमला कर दिया। बाद में उन्होंने उसके लड़के संदीप पर हमला कर दिया जिसे बचाने के लिए लड़के का पिता उस पर लेट गया।

इस बीच हमलावरों ने उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल लड़की तथा लड़के के पिता प्रकाश राम को सिविल अस्पताल होशियारपुर रैफर कर दिया गया। घावों का ताव न झेलते हुए लड़की ने भी वहां दम तोड़ दिया।

Advertising