बिहार पहुंचाने के नाम पर ठगी, 2 काबू

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2020 - 01:37 PM (IST)

मोहाली (राणा) : कोरोना महामारी के चलते लगे कर्फ्यू में जिले में फंसे बाहरी राज्यों के लोग इस समय आफत में है। खाने से लेकर पैसे तक की उन्हें दिक्कत आ रही है। काम भी नहीं मिल रहा है। वहीं, इलाके के कुछ लोग उन्हीं के जानकर उनकी इस मजबूरी का भी फायदा उठा रहे हैं। शनिवार को एक ऐसा ही मामला फेज-2 में आया। जहां पर लोगों को बिहार भेजने के नाम पर चार-चार हजार ले लिए गए। 

वहीं, चार बसें खड़ी कर दी। जिनमें इन लोगों को ले जाने का दावा किया गया। इसकी भनक जैसे ही कांग्रेसी नेता राजा कंवरजोत सिंह मोहाली को लगी। वह तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत मामला डी.सी. व अन्य अधिकारियों को लाया। पता चला है कि किसी तरह की कोई परमिशन तक नहीं ली गई थी। मौके पर थाना फेज-एक के एस.एच.ओ. मनफूल सिंह भी पहुंच गए। 

उन्होंने दो लोगों को मौके से काबू कर लिया था। बातचीत में उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस की तरफ से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गिरोह में कितने अन्य लोग शामिल है। जानकारी के मुुताबिक यह मामला शनिवार दोपहर फेज-2 बस्सी सिनेमा के पास का है। 

सीनियर कांग्रेसी नेता राजा कंवरजोत ने बताया कि उन्होंने देखा कि काफी संख्या में लोग सामान लेकर बस्सी सिनेमा के पास जुट रहे थे। जब उन्होंने लोगों से पूछा तो उन्होंने कि वहां से बिहार के लिए गाड़ियां रवाना हो रही है। प्रत्येक सवारी के चार हजार रूपए लिए हैं। 

मकान मालिकों से हफ्ते का समय माँगा :
राजा कंवरजोत सिंह मोहाली ने कहा कि जो लोग वहां पर बिहार जाने के लिए जुटे थे। उनका कहना था कि वह अपने मकान मालिकों को पूरी पेमेंट कर आए हैं। ऐसे में अब उन्हें कोई नहीं रखेगा। इसके बाद पुलिस के सहयोग से उन्हें दोबारा उनके इलाकों में पहुंचाया गया। वहीं, मकान मालिकों को कहा गया है कि एक हफ्ते में उनके जाने का इंतजाम हो जाएगा। तब तक वह उन्हें अपने यहां शरण दें। देर शाम तक पुलिस इस काम में लगी रही।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News