अमृतसर में बदमाशों के हौंसले बुलंद- युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या

punjabkesari.in Monday, May 08, 2023 - 09:24 AM (IST)

अमृतसर (गुरिंदर सागर) : अमृतसर शहर में बदमाशों के हौंसले बुलंद होते दिख रहे है। दरअसल, यहां गोली चलने की एक खबर सामने आई है। अमृतसर रामनगर कॉलोनी गली नंबर 4 गुरु नानक पुरा में गोली चलने से एक नौजवान की मौत हो गई। मृतक का नाम  सौरव सोडी बताया जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, चार अज्ञात हमलावरों की तरफ से गोली चलाई गई थी। फायरिंग करने के बाद चारों हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं अभी पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की बारीकी से  जांच कर रही है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News