पंजाब के 69 स्कूलों को 5.17 करोड़ की ‘राशि बाँटी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 27, 2024 - 09:08 PM (IST)

 चंडीगढ़, 27 फरवरी:(अर्चना सेठी) पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा पंजाब के 69 स्कूलों को 5.17 करोड़ की ‘बैस्ट स्कूल अवॉर्ड’ राशि बाँटी गई।  

 

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाकर देश का अग्रणी राज्य बन रहा है। राज्य के स्कूलों की इमारतें ख़ूबसूरत बनाने के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समागम के दौरान राज्य के हर जिले के एक-एक सीनियर सेकंडरी, हाई और मिडल स्कूल की चयन करके हरेक स्कूल को क्रमवार 10 लाख, 7.5 लाख और 5 लाख रुपए बतौर इनामी राशि दी गई।  

 

राज्य के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक पैरामीटरों के आधार पर हरेक जि़ले में से सर्वोत्तम स्कूल का चयन किया गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों को बेहतरीन बनाने के लिए लगातार यत्नशील है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Archna Sethi

Recommended News

Related News