बग्गा को गिरफ्तार करने की कार्रवाई निंदनीय: चुघ

Saturday, May 07, 2022 - 07:21 PM (IST)

चंडीगढ़(शर्मा): भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा है कि प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा भाजपा प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को शुक्रवार सुबह दिल्ली स्थित उनके निवास स्थान से गिरफ्तार करने की कार्रवाई अति निंदनीय है। आम आदमी पार्टी की सरकार का यह रवैया संविधान में मिली अभिव्यक्ति की आजादी पर बड़ा हमला है। अरविंद केजरीवाल के इशारों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस का दुरुपयोग शुरू कर दिया है, यह देश के संघीय ढांचे पर चोट करने वाला है। 

चुघ ने कहा कि पंजाब पुलिस ने तेजिंदर बग्गा को पटका और दस्तार पहनने की भी अनुमति नहीं दी, यह सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। पंजाब पुलिस ने सिख मर्यादाओं का अपमान किया है। केजरीवाल दिल्ली में अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के साथ हिसाब चुकता करने के लिए पंजाब पुलिस का खुलेआम दुरुपयोग कर रहे हैं। बग्गा के अपहरण पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व पंजाब पुलिस से तरुण चुघ ने 10 सवाल पूछे हैं।

तरुण चुघ के 10 सवाल

  1. तजेंद्र पाल सिंह बग्गा का अपराध क्या है?
  2. केजरीवाल सरकार के खिलाफ बोलना अपराध है।
  3. पंजाब पुलिस ने आई.पी.सी./ सी.आर.पी.सी. के तहत दिल्ली पुलिस थाना को सूचित क्यों नहीं किया?
  4. पंजाब पुलिस का ऐसा व्यवहार, क्या आपराधिक या गैर-जिम्मेदाराना नहीं है?
  5. क्या केजरीवाल ने देश के अंदर मानवाधिकारों का हनन करने का ठेका ले रखा है?
  6. कुमार विश्वास, नवीन ङ्क्षजदल, अल्का लांबा, तेजिंदर सिंह बग्गा, प्रीति गांधी का क्या कसूर है, केजरीवाल सरकार के खिलाफ अपनी बात रखना?
  7.  बग्गा ने राजनीतिक बयान दिया था कि ‘केजरीवाल को चैन से सोने नहीं देंगे’, क्या यह अपराध है, जिस पर विभिन्न धाराएं लगा दी गईं?
  8. अमृतसर में ड्रग्स माफिया पर झूठ बोलने पर केजरीवाल खुद अदालत में लिखित माफी मांग चुके हैं।
  9.  इसी तरह के झूठे पर्चे कुमार विश्वास व नवीन पर दर्ज करने पर पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट भी पंजाब सरकार व पंजाब पुलिस को फटकार लगा चुकी है।
  10. पंजाब की बहादुर पंजाब पुलिस को केजरीवाल व भगवंत मान राजनीतिक द्वेष के वशीभूत टूल्स के रूप में प्रयोग कर रहे हैं।

rajesh kumar

Advertising