कांग्रेसी सांसदों ने ‘ताजपोशी’के जश्नों में अनदेखा की किसान संगठनों की अपील: भगवंत मान

Friday, Jul 23, 2021 - 06:10 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान ने शुक्रवार को पंजाब के सभी कांग्रेसी सांसदों की पार्लियामेंट में पूर्ण तौर पर गैरहाजिरी की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि ‘ताजपोशी’ के जश्नों में कांग्रेसियों ने किसान-संगठनों की अपील को अनदेखा कर दिया है। यह न केवल ‘जनतक व्हिप’ की उल्लंघन है, बल्कि दिल्ली की सीमाओं पर कुर्बानियां दे रहे अन्नदाता की तौहीन है।

जारी बयान में भगवंत मान ने बताया कि उन्होंने आज (शुक्रवार) को मानसून सत्र के दौरान लगातार चौथी बार ‘काम रोको प्रस्ताव’ संसद में पेश किया, परंतु सत्ता के नशे में चूर हुई केंद्र सरकार ने आज भी काम रोको प्रस्ताव को रद्द कर दिया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। भगवंत मान ने बताया कि उन्होंने किसान संगठनों की ओर से जारी की जनतक व्हिप पर पहरा देते संसद के अंदर और संसद के बाहर किसानों के हक में काले कानूनों के विरुद्ध जितना जमकर विरोध किया जा सकता है, वह कर रहे हैं। मान के मुताबिक जब तक काले कानून रद्द नहीं होते, आम आदमी पार्टी तब तक सडक़ से लेकर संसद तक विरोध जारी रखेगी। 

भगवंत मान ने कृषि कानूनों के बारे में कांग्रेस पर दोहरा स्टैंड रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई में आठ महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर ‘कुर्बानियां’ देने के लिए मजबूर है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेसी ताजपोशी के जश्नों में डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में जश्न शोभा नहीं देते। इस लिए कांग्रेस सत्ता के नशे से बाहर निकले और अन्नदाता के हक में लड़ाई जीतने तक केंद्र सरकार के विरुद्ध संसद के अंदर और बाहर जारी लड़ाई में किसानों का इमानदारी के साथ साथ दे।

Anil dev

Advertising