Holi पर घर जाना हुआ आसान! 9 जोड़ी त्यौहार स्पैशल रेलगाड़ियों होंगी रवाना
punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 05:11 PM (IST)
फिरोजपुर (कुमार, खुल्लर, परमजीत, आनंद) : फिरोजपुर मंडल के द्वारा होली को देखते हुए रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु नियमित निर्धारित ट्रेनों के अलावा 9 जोड़ी त्यौहार स्पैशल रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए परमदीप सिंह सैनी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे फिरोजपुर ने बताया कि पहले से चल रही नियमित गाड़ियों के अतिरिक्त, दिनांक 1 मार्च को होली स्पेशल ट्रेन 04614 अमृतसर से कटिहार (बिहार) के लिए दोपहर 14:15 बजे चलेगी और रास्ते में ब्यास, जालंधर शहर, ढंडारी कलां, अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सिवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बछवारा, बरौनी, खगड़िया, मानसी तथा नवगछिया रेलवे स्टेशनों पर पर ठहरेगी।
उन्होंने बताया कि 2 मार्च को होली स्पेशल ट्रेन 04616 फिरोजपुर कैंट से दानापुर के लिए दोपहर 12:00 बजे चलेगी और रास्ते में मोगा, लुधियाना, अम्बाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, माँ बेल्हा देवी धाम (प्रतापगढ़), वाराणसी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, रघुनाथपुर तथा आरा रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी।
2 मार्च को होली स्पेशल ट्रेन 04664 अमृतसर से पटना के लिए सुबह 9:45 बजे बजे चलेगी और रास्ते में ब्यास, जालंधर सिटी, ढंडारी कलां, सरहिन्द, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, हरदोई, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा तथा दानापुर रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी।
रेलयात्रियों से अनुरोध है कि इन होली स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाएं। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने यात्रियों से अपील किया है कि रेलयात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ियों का उचित इंतजाम है। यात्रियों से यह भी निवेदन है कि ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा न करें।
