पंजाब में पराली की समस्या से निजात दिलाने पर मिलेगा 7 करोड़ का इनाम

Friday, Sep 14, 2018 - 12:20 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब में पराली की समस्या से निजात पाने के लिए 7 करोड़ का इनाम देने का फैसला किया हैं। सरकार ने साम यानी किसानों को समझाने की असफल कोशिश की लेकिन उसके बाद भी यह समस्या हल नहीं हुई जिसके बाद अब सरकार ने इसका हल ढूढ़ने वाले को इनाम देने का फैसला कर लिया हैं। 

 

पंजाब किसान आयोग के चैयरमेन अजयवीर जाखड़ ने जर्मनी में एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की और इसके अलावा कालेजो से एन.एस.एस के 37 हज़ार वॅलिंटियरों की सेवाएं भी लेंगी जो किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करेंगे। पराली की समस्या पंजाब की बड़ी समस्यायों में से एक हैं। 

 

जो न केवल लोगों के स्वास्थ पर असर डाल रही हैं बल्कि इससे जमीन की उपजाऊ शक्ति भी खत्म हो रही हैं। पंजाब में करीब 185 लाख टन पराली होती हैं। अजयवीर जाखड़ ने जर्मनी के एक सेमिनार में कहा कि वह कम से कम पराली जलाने का प्रयास कर रही हैं। पराली न जलाने के लिए जागरूकता मुहीम भी शुरू की गई हैं। 

 

एन.एस.एस के 37 हज़ार वॅलिंटियरों जाएंगे गांव 
पंजाब प्रदूषण कण्ट्रोल के चैयरमेन एसएस मरवाहा ने कहा कि एन.एस.एस वॅलिंटियरों को हर गांव में भेजा जाएगा। वे किसानों को पराली से सम्बंधित नुक्सान के बारे में जागरूक करेंगे और इस समस्या से निपटने के क्या-क्या उपाय किये जा सकते हैं वह भी बताएँगे। इसके साथ ही किसानो को पेम्फलेट्स बांटे जाएंगे जिसे छात्र किसानो को उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने उम्मीद जाहिर की हैं हैं पिछले साथ के मुकाबले इस साल कम पराली जलने की उम्मीद हैं। 


 

pooja verma

Advertising