लुधियाना के 6 वर्षीय बच्चे का लीवर फेल होने से मौत, रिपोर्ट भी आई कोरोना पॉजिटिव

Sunday, May 17, 2020 - 03:06 PM (IST)

चंडीगढ़ : पी.जी.आई. के ए.पी.सी. (इमरजैंसी) में एडमिट 6 वर्षीय बच्चे की लीवर फेल होने से मौत हो गई। लुधियाना निवासी इस बच्चे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

जानकारी के अनुसार इस बच्चे को लीवर की बीमारी के चलते लुधियाना से पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर किया गया था। उपचार के दौरान बच्चा कोरोना संक्रमित हो गया। कोरोना के लक्षण दिखने पर उसके टैस्ट करवाए गए थे जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं डॉक्टरों ने एक जूनियर डॉक्टर और बच्चे के पेरैंट्स के सैंपल लिए हैं और साथ ही उनको क्वारंटाइन कर दिया है। 

Priyanka rana

Advertising