Breaking : गुरदासपुर शूटआऊट मामले में पुलिस ने 3 युवकों को उठाया, पूछताछ जारी
punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 08:43 PM (IST)
गुरदासपुर: पिछले दिनों गुरदासपुर जिले के गाँव आदियां के पास पुलिस चौकी में दो पुलिस जवानों की हत्या ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी थी। होम गार्ड के जवान अशोक कुमार और पंजाब पुलिस के एएसआई गुरनाम सिंह को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।
जानकारी मिली है कि पुलिस ने गाँव आदियां के 2 और गाँव आलीनंगल के 1 युवक को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान कई एंगल सामने आ रहे हैं, जिनकी पड़ताल पुलिस कर रही है। बता दें कि पुलिस पिछले 60 घंटों से इस घटना की गंभीरता से जांच कर रही थी। शुरुआती जांच में आतंकी संगठन ने इस हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था, जिससे मामला और भी उलझ गया था।
हालांकि मीडिया की तरफ से पुलिस से बातचीत करने के कई प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
