चंडीगढ़ : कोरोना वायरस को मात दे 12 लोग हुए डिस्चार्ज, डॉक्टरों ने गुलदस्ते दे की विदाई

Saturday, May 16, 2020 - 02:05 PM (IST)

चंडीगढ़ (कुलदीप) : चंडीगढ़ में कोरोना का प्रभाव कम होता दिखाई देने लगा है। शहर में कोरोना मरीज दिन-प्रतिदिन कम होते दिखाई दे रहे है। साथ ही हर दिन मरीज कोरोना वायरस से जंग लड़ अपने घर को स्वस्थ लौट रहे हैं। 

ऐसी ही एक राहत भरी खबर शहर से सामने आ रही है। कोरोना वायरस को मात दे 12 लोग शनिवार को पी.जी.आई. से डिस्चार्ज हुए। इनमें बापूधाम के 10 लोग, सैक्टर-30 से एक और एक अन्य शामिल हैं। पी.जी.आई. के डॉक्टरों ने इन सभी को फूलों के गुलदस्ते देकर इनकी विदाई की। 


 

Priyanka rana

Advertising