पाक से आई हैरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

Monday, Nov 06, 2017 - 11:53 PM (IST)

अमृतसर(संजीव): पंजाब की खुफिया एजैंसी काऊंटर इंटैलीजैंस ने आज सीमा पार पाकिस्तान से आई हैरोइन सहित 2 कुख्यात तस्करों सुखबीर सिंह गोल्डी निवासी मोहावा व प्रगट सिंह निवासी दाऊके को गिरफ्तार किया है। 

 

यह खुलासा काऊंटर इंटैलीजैंस के ए.आई.जी. अमरजीत सिंह बाजवा ने करते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि सीमा पार पाकिस्तान से हैरोइन की खेप पंजाब में सप्लाई के लिए भेजी गई है। इस पर आज अल्फा मॉल के समीप इंस्पैक्टर जी.एस. नागरा व इंस्पै. इन्द्रबीर सिंह की टीम ने ट्रैप लगाया और दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, दोनों तस्कर हैरोइन की खेप को आगे सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे। 


उनके कब्जे से 1 किलो हैरोइन व 61.16 लाख रुपए की भारतीय करंसी के साथ एक रिवाल्वर व 103 गोलियां बरामद हुईं। बरामद हुई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपए आंकी गई है। बाजवा ने बताया कि दोनों तस्करों के विरुद्ध केस दर्ज कर उन्हें अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 


1 तस्कर 270 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार: एक अन्य ट्रैप के दौरान काऊंटर इंटैलीजैंस ने सुखबीर सिंह दोधी निवासी कमासके को गुरु नानक भवन कार पार्किंग से गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से 270 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस तीनों तस्करों से गहनता के साथ पूछताछ कर रही है। 

Advertising