महिलाओं के नाम जमीन की खरीद पर घटाई स्टाम्प ड्यूटी

Thursday, Sep 22, 2016 - 03:28 PM (IST)

भुवनेश्वर: महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ओडिशा सरकार ने राज्य में महिलाओं के नाम जमीन और मकान की खरीद पर आज स्टांप शुल्क में एक प्रतिशत की कमी की।

मुख्यमंत्री कार्यालय की आेर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘एक एेतिहासिक निर्णय में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने महिलाओं के नाम जमीन और मकान की खरीद पर स्टांप शुल्क की दर पांच प्रतिशत से घटाकर चार प्रतिशत करने का निर्णय किया।’’ उन्होंने कहा कि इस निर्णय से लाखों महिलाएं लाभान्वित होंगी।

Advertising