HDFC रियल्टी, SBI कैप्स ने सहारा की जमीन बेचने की प्रक्रिया शुरू की

punjabkesari.in Wednesday, May 25, 2016 - 01:50 PM (IST)

नई दिल्ली: एच.डी.एफ.सी. रियल्टी व एस.बी.आई. कैपिटल मार्कीट्स ने संकटग्रस्त सहारा समूह की 61 संपत्तियों की ई-नीलामी की प्रक्रिया शुरू की है। बाजार नियामक सेबी ने इन दोनों फर्माें को यह काम सौंपा है। ये सम्पत्तियां देश के विभिन्न भागों में हैं।  

 

एच.डी.एफ.सी. रियल्टी के पास 31 संपत्यिों की नीलामी का काम है। उसने इनका सर्किल दर के हिसाब से मूल्य लगभग 2400 करोड़ रुपए आंका है। इसी हिसाब से एस.बी.आई. कैप द्वारा नीलाम की जाने वाली 30 अन्य संपत्तियों की कीमत लगभग 4100 करोड़ रुपए आंकी गई है।  

 

उल्लेखनीय हे कि उच्चतम न्यायालय ने सेबी को निवेशकों का धन लौटाने के मामले में सहारा समूह की उन संपत्तियों को बेचने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया था जिनका मालिकाना हक के कागजात सहारा ने उसके  यहां जमा करवाए हुए हैं। न्यायालय के इस आदेश के बाद ही सेबी ने एच.डी.एफ.सी. रियल्टी व एस.बी.आई. कैप की सेवाएं ली हैं।  

 

अदालत की अनुमति के बाद उक्त दोनों इकाइयों ने कुल मिलाकर 61 संपत्तियों की नीलामी की व्यवस्था की है। ये संपत्तियां उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ, केरल, झारखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात व तमिलनाडु में हैं। इन संपत्तियों में भूखंड, कृषि जमीन के साथ साथ आवासीय, वाणिज्यिक व औद्योगिक संपत्तियां शामिल हैं। 

 

एच.डी.एफ.सी. रियल्टी ने कहा है कि सम्पत्तियों की नीमाली की तारीख ‘सार्वजनिक सूचना के जरिए घोषित की जाएगी।’ एस.बी.आई. कैप ने अपनी जिम्मेदारी के तहत रखी गईयी सम्पत्तियों के विवरण तैयार किए है जिनमें उनके स्थान का मानचित्र भी है। सूत्रों ने कहा, ‘नीलामी का पूरा काम अगले 4 महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इनमें पहली 5 सम्पत्तियों के लिए विज्ञापन इसी सप्ताह जारी किए जा सकते हैं।’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News