दिल्ली-NCR में घरों के दाम घटे

Wednesday, Apr 27, 2016 - 11:33 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली-एन.सी.आर. में जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान इससे गत तिमाही के मुकाबले घरों के दाम घटे हैं। रियल्टी पोर्टल 99 एकड़्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि कमजोर मांग की वजह से मकान सस्ते हुए हैं। कम्पनी के मुख्य कारोबार अधिकारी नरसिम्हा जयकुमार ने कहा, ‘‘दिल्ली-एन.सी.आर. के रियल एस्टेट के ग्राफ में गिरावट दर्ज हुई है।

दिल्ली-एन.सी.आर. में संपत्ति के दाम जनवरी-मार्च की तिमाही में अक्तूबर-दिसम्बर, 2015 की तिमाही के मुकाबले प्रति वर्ग फुट 1 प्रतिशत तक कम हुए। इसके अलावा किराया बाजार में भी गिरावट आई है।’’

Advertising