टैक्स सर्वे में जुड़ेगी डेढ़ लाख नई संपत्तियां

Friday, Dec 21, 2018 - 02:28 PM (IST)

गुरुग्राम: साइबर सिटी में जल्द प्रॉपर्टी सर्वे शुरू किया जाएगा। इस काम के लिए प्रदेश स्तर पर एक कंपनी को चुना गया है। प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे में पुरानी संपत्तियों की वेरिफिकेशन के साथ ही नई सपंत्तियों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए नई प्रॉपर्टी आइडी तैयार की जाएगी। फिलहाल नगर निगम के रिकॉर्ड में तीन लाख 78 हजार प्रॉपर्टी आइडी दर्ज हैं। 2014 में प्रॉपर्टी का एक सर्वे किया गया था लेकिन अब इस सर्वे को करीब पांच साल बीत चुके हैं। ऐसे में शहर में नई कॉमर्शियल और रेजिडेंशियल इमारतें खड़ी हो चुकी हैं लेकिन इनकी प्रॉपर्टी आइडी तैयार नहीं होने से टैक्स वसूलने का कार्य शुरू नहीं किया गया है। नए प्रॉपर्टी सर्वे में करीब डेढ़ लाख नई प्रॉपर्टी जुड़ने की उम्मीद है। ऐसे में नई संपत्तियां जुड़ने के बाद इनसे टैक्स वसूलने से नगर निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।

गड़बड़ियां होगी उजागर
नए सर्वे में टैक्स से संबंधित कई गड़बड़ियां उजागर हो सकती हैं। फिलहाल कई कॉमर्शियल संपत्तियों को रेजिडेंशियल दिखाकर कम टैक्स का भुगतान किया जा रहा है। कई घरों में पीजी चल रहे हैं लेकिन टैक्स रेजिडेंशियल कैटेगिरी का दे रहे हैं। नए सर्वे में प्रत्येक प्रॉपर्टी का मौके पर जाकर सर्वे किया जाएगा।
 

jyoti choudhary

Advertising