मुगलई मशरूम सरल और स्वादिष्ट रेसिपी

punjabkesari.in Monday, Mar 11, 2019 - 12:52 PM (IST)

मुगलई मशरूम रेसिपी एक सरल और स्वादिष्ट रेसिपी है जिसे बनाने में बहुत कम समय लगता है।  आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
काजू - 70 ग्राम
पानी - 100 मिलीलीटर
तेल - 2 टेबल स्पून
प्याज - 100 ग्राम
दही - 160 ग्राम
मशरूम - 450 ग्राम
लहसुन - 1 टेबल स्पून
अदरक - 1 1/2 टेबल स्पून
खसखस - 30 ग्राम
नमक - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च - 1/2 टी स्पून
करी पाऊडर - 1/2 टी स्पून
धनिया पाऊडर - 1/2 टी स्पून
जीरा पाऊडर - 1/2 टी स्पून
गर्म मसाला - 1/2 टी स्पून
तेल - 35 मिलीलीटर
लहसुन - 1 टेबल स्पून
प्याज - 130 ग्राम
टमाटर - 100 ग्राम
हरी मिर्च का पेस्ट - 2 टी स्पून
नमक - 1  टी स्पून
लाल मिर्च - 1  टी स्पून
हल्दी - 1  टी स्पून
गर्म मसाला - 1  टी स्पून
पानी - 500 मिलीलीटर
ताजा क्रीम - 160 ग्राम
धनिया - गार्निशिंग के लिए
तैयारी

-सबसे पहले एक कटोरी में काजू को 100 मिलीलीटर पानी में 2 घंटे के लिए भिगोएं।
-एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें और 100 ग्राम प्याज  भूनें। फिर इसमें भीगे हुए काजू  मिलाएं।
 -इसे गैस से हटाकर चिकनी पेस्ट बनाएं।
- कटोरे में मशरूम, लहसुन, अदरक, खसखस, तैयार पेस्ट, नमक, लाल मिर्च तथा मसाले अच्छी तरह मिलाएं। 30 मिनट के लिए मैरिनेट करें।
-एक कड़ाही में 35 मिलीलीटर तेल गर्म करें। लहसुन  तथा प्याज भूनें।
-अब इसमें टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट डालकर अच्छे से मिलाएं।
-टमाटर को सेक लें। इसमें नमक, लाल मिर्च,  हल्दी तथा गर्म मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं।
-मध्यम आंच पर  3 - 5 मिनट के लिए कुक करें। इसे गैस से हटाएं और चिकनी प्यूरी बनाएं।
-इस प्यूरी को कड़ाही में स्थानांतरित करें और अच्छी तरह से हिलाएं।
-फिर  मैरीनेट किए हुए मशरूम डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
-500 मिलीलीटर पानी डालें और फिर से मिलाएं।
-इसे ढक्कन के साथ कवर करें और मध्यम आंच पर 20 मिनट तक पकाएं।
-ढक्कन खोलें और हिलाएं। अब ताज़ा क्रीम डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
-मध्यम आंच पर  5 - 7 मिनट के लिए कुक करें। धनिए के साथ गार्निश करें।
-गर्मा - गर्म परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News