आज से 23 फरवरी तक चलेगी 4 दिवसीय हड़ताल, एन.एच.एम. कर्मियों की भी हड़ताल जारी

punjabkesari.in Wednesday, Feb 20, 2019 - 10:51 AM (IST)

चंडीगढ़(पांडेय): लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही अब कर्मचारी यूनियनों ने मांगों को लेकर आंदोलन भी तेज कर दिया है। एन.एच.एम. कर्मियों की हड़ताल अभी खत्म नहीं हुई कि अब आंगनबाड़ी वर्कर्स व हैल्पर्स यूनियन ने भी 20 से 23 फरवरी तक राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान कर दिया है। यदि सरकार 23 फरवरी तक भी मांगों का समाधान नहीं करती है तो इस हड़ताल को आगे बढ़ाया जा सकता है।

आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हैल्पर्स यूनियन हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्री शर्मा, महासचिव शकुंतला, सीटू प्रदेश महासचिव जय भगवान, अध्यक्ष सतवीर सिंह ने कहा कि सरकार ने हमें हड़ताल पर जाने को मजबूर किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 23 फरवरी तक यदि सरकार मांगों का निपटारा नहीं करती है तो 24 फरवरी को रोहतक में राज्यस्तरीय कार्यकत्र्ता कन्वैंशन में इस हड़ताल को आगे भी जारी रखने का फैसला किया जा सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static