धर्मवीर कौलेखां हरियाणा कांग्रेस किसान सैल के चेयरमैन नियुक्त

punjabkesari.in Sunday, Feb 17, 2019 - 10:32 AM (IST)

चंडीगढ़(बंसल): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 2019 के चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने की कार्रवाई तेज कर दी है। कांग्रेस हाई कमान ने इस क्रम में जिला परिषद कैथल के पूर्व उपाध्यक्ष धर्मवीर कौलेखां को किसान कांग्रेस हरियाणा राज्य चेयरमैन की कमान सौंपी है। नव नियुक्त चेयरमैन धर्मवीर कौलेखां शुरू से ही कांग्रेस राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुर्जेवाला के करीबी रहे हैं।चुनाव से ठीक पहले धर्मवीर कौलेखां को महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिलना राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण पहलू है। 

धर्मवीर ने कहा कि वे पार्टी के एक सामान्य कार्यकत्र्ता रहे हैं। वे कौलेखां गांव के किसान परिवार से संबंध रखते हैं। एक गरीब किसान के बेटे को राज्य स्तर पर महत्वपूर्ण पद पर स्थान देकर कांग्रेस ने यह दिखा दिया है कि संगठन में कार्यकत्र्ताओं को हर स्तर पर मान-सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें हाई कमान द्वारा दी गई है उसका संजीदगी से निर्वहन किया जाएगा। किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी और आमजन की आवाज बन रही कांग्रेस को निश्चित रूप से लोकसभा-विधानसभा चुनाव में बड़ा बहुमत मिलेगा। आम आदमी अब अपने पराये के अंतर को समझ चुका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static